|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड (जीपीपीएल) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुल गया।
आईपीओ खुलने के पहले दिन इसके 38,19,920 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 0.03 गुना है। यह आईपीओ 26 अगस्त 2010 को बंद होगा। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 1,17,07,369 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 42-48 रुपये का दायरा तय किया है। इस आईपीआई के जरिये कंपनी की करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज चुकाने के साथ विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। मॉरीशस की एपीएम टर्मिनल, गुजरात पिपावाव की प्रोमोटर कंपनी है। इस इश्यू से पहले इसमें करीब 57% हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 23 August 2010 17:54 )
|