|
News -
शेयर बाजार
|
|
ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 263.70 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 10:25 बजे यह 6.81% की उछाल के साथ 259.50 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 242.95 रुपये पर बंद हुआ था। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को एक जर्मनी की कंपनी से करीब 4000 व्हीलों की आपूर्ति का ठेका हासिल हुआ है। इससे कंपनी को 45,000 यूरो की आय प्राप्त होगी। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 03 September 2010 10:35 )
|