|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की शिल्पी केबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Shilpi Cable Technologies Limited) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में आयेगा।
इस आईपीओ के जरिए कंपनी की 56 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (डीआरएचपी) जमा कर दिया है। कंपनी की स्थापना वर्ष 2006 में दिल्ली में हुई थी। कंपनी भारत में टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और एनर्जी केबल का उत्पादन करती है। कारोबारी साल 2009-10 में कंपनी का कुल कारोबार 170 करोड़ रुपये का रहा। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 03 September 2010 17:49 )
|