|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
बैंक के सेंट्रल बोर्ड की कार्यकारी समिति ने 500 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बैंक 100% ग्रीन शू ऑप्शन समेत लोवर टियर II बांड जारी करके यह रकम जुटायेगा। शेयर बाजार में आज एसबीआई के शेयर भाव में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर नीचे की ओर 2824 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 0.81% की कमजोरी के साथ 2835.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 17:31 )
|