|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
असाही इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Asahi Infrastructure & Projects Ltd) को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से ठेका मिला है।
यह ठेका 29.50 करोड़ रुपये का है। इस ठेके के तहत कंपनी को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-17 पर कार्य करना है। असाही इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज ऊपरी सर्किट छू लिया। इस तेजी के दौरान यह तकरीबन 9.82% चढ़ कर 1.23 रुपये पर चला गया। बीएसई में मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.12 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 14:37 )
|