Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 2% से अधिक टूटा
Banner
Banner
 
Banner
जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 2% से अधिक टूटा Print E-mail
News - शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी रही।

आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे इस सूचकांक की कमजोरी भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 201 अंकों यानी 2.18% की गिरावट के साथ 9,025 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 1.46% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स  (Straits Times) को 0.81% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.48%, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की कमजोरी रही। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.05 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.55%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.37% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.27% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 18:09 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner