|
News -
शेयर बाजार
|
|
गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड (Gujarat Pipavav Port Ltd) का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 10.25 रुपये के प्रीमियम के साथ 56.25 रुपये पर लिस्ट हुआ।
इसका इश्यू कीमत 46 रुपये था। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर में कंपनी का शेयर ऊपर में 58.40 रुपये तक चला गया। बीएसई में सुबह 9:32 बजे कंपनी का शेयर 21.2% की तेजी के साथ 55.75 पर है। यह आईपीओ 23 अगस्त 2010 से 26 अगस्त 2010 तक खुला था। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 42-48 रुपये का दायरा तय किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 19.10 गुना आवेदन आये। इस आईपीआई के जरिये कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज चुकाने के साथ विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। मॉरीशस की एपीएम टर्मिनल, गुजरात पिपावाव की प्रोमोटर कंपनी है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 09:44 )
|