Home राग बाजारी बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) 3-3% चढ़े
Banner
Banner
 
Banner
बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) 3-3% चढ़े Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते बढ़त रही।

सेंसेक्स (Sensex) ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया। निफ्टी (Nifty) ने 5,200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।
निफ्टी ने इस हफ्ते में 156 अंक यानी 3.09% की मजबूती दर्ज की और यह कल के कारोबार के अंत में 5,205 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 287 अंक यानी 4.22% चढ़ गया और यह कल के कारोबार के अंत में 7,090 पर रहा। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 495 अंक यानी 2.96% की मजबूती रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 17,234 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस हफ्ते 192 अंक यानी 3.38% की मजबूती रही और यह 5,872 पर रहा। पिछले हफ्ते के आखिर में यह 5,680 पर रहा था। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस हफ्ते 215 अंक यानी 3.43% की बढ़त रही। कल यह 6,492 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते के अंत में यह 6,277 पर रहा था।
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते बीएसई के रियल्टी सूचकांक को छोड़कर अन्य सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा बढ़त कैपिटल गुड्स सूचकांक में रही। यह सूचकांक 5.65% ऊपर चढ़ा। टीईसीके सूचकांक को 5.19%, ऑटो सूचकांक को 4.29%, आईटी सूचकांक को 4.04%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 3.43%, बैंकिंग सूचकांक को 3.39% और धातु सूचकांक को 3.38% का फायदा हुआ। तेल-गैस सूचकांक में 2.59%, पीएसयू सूचकांक में 2.52%, पावर सूचकांक में 2.12% और हेल्थकेयर सूचकांक में 1.51% की तेजी रही। एफएमसीजी सूचकांक में 0.72% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी सूचकांक को 0.29% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2012)

Last Updated ( Saturday, 28 January 2012 10:55 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner