Home राग बाजारी बड़ी बाधाओं से खिलवाड़ करता शेयर बाजार
Banner
Banner
Banner
 
Banner
बड़ी बाधाओं से खिलवाड़ करता शेयर बाजार Print E-mail

राजीव रंजन झा : बाजार की मौजूदा तेजी के संदर्भ में कल मैंने लिखा था कि “अगर 10 दिनों का एसएमए (अभी 5049) कट जाये तो बाजार पलटने का आधा संकेत मान लें।

अगर 20 दिनों का एसएमए (अभी 4915) भी कट जाये तो यह तेजी खत्म मान लें।” सोमवार की कमजोरी के बीच भी 10 दिनों का एसएमए बचा रहा था। कल 10 दिनों का एसएमए 5081 पर रहा। जब तक यह रेखा न कटे, तब तक बाजार में रुझान ऊपर का ही माना जा सकता है।
लेकिन ऊपर कहाँ तक? निफ्टी अभी 200 दिनों के एसएमए से खिलवाड़ कर रहा है। कल 200 दिनों का एसएमए 5203 पर रहा। इससे थोड़ा ऊपर जाने के बाद अंत में निफ्टी इसके ठीक नीचे रहा। नवंबर 2010 से अब तक चल रही गिरती पट्टी की ऊपरी रेखा भी लगभग यहीं बनती है। हालाँकि कुछ विश्लेषक इस रेखा को अभी 5250-60 के आसपास मान रहे हैं। यह अंतर इसलिए आ रहा है कि नवंबर 2010 से अब तक के शिखर बिल्कुल सीधी लकीर पर आने के बदले थोड़ा ऊपर-नीचे आ रहे हैं। अगर हम केवल ऊपरी रेखा को देखने के बदले पूरी पट्टी पर ध्यान दें तो मुझे यही लगता है कि इस पट्टी की ऊपरी रेखा अभी 5200 के पास ही है।
अगर निफ्टी इन दो बड़ी बाधाओं को पार कर ले तो क्या होगा? जैसा मैंने पहले भी कहा है, नवंबर 2010 से चल रही गिरती पट्टी से ऊपर निकलना बाजार में कमजोरी का लंबा दौर खत्म होने का संकेत होगा। लेकिन निफ्टी का 5200 के कुछ ऊपर निकलना इस पट्टी से पक्के तौर पर बाहर आ जाने का संकेत नहीं होगा। पिछले साल मार्च-अप्रैल में निफ्टी 200 दिनों के एसएमए के काफी ऊपर चला गया था, लेकिन करीब इस स्तर के करीब 4-5% ऊपर जाने के बाद यह फिर से पलट गया और अब तक वापस इसके ऊपर नहीं लौट सका।
मैंने कल भी कहा था कि “जब तक निफ्टी 5400 के भी ऊपर न निकले, तब तक मुझे भरोसा नहीं होगा कि ये बाधाएँ कट गयी हैं।” अगर नवंबर 2010 के शिखर 6339 से 4531 की ताजा तलहटी की वापसी देखें तो निफ्टी 23.6% के स्तर 4958 को पार करके 38.2% के स्तर 5222 को लगभग छू लिया है। यह स्तर पार करने पर 50% वापसी यानी 5435 अगला लक्ष्य बनेगा। इसके करीब ही अक्टूबर 2011 का शिखर 5399 है। अगर निफ्टी ने इस पूरी गिरावट का 50% से भी ज्यादा वापसी कर ली, तब जाकर भरोसा होगा कि बाजार में कमजोरी का दौर खत्म हो गया। Rajeev Ranjan Jha
(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 01 February 2012 11:46 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.