|
गैमन इन्फ्रास्ट्रक्चर (Gammon Infrastructure): कंपनी ने एनएचएआई से 1,684 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।
यह ठेका आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से के चौड़ा करने के लिए है। टीसीएस (TCS): कंपनी ने मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के साथ निप्पॉन टीसीएस सॉल्यूशन सेंटर नाम से एक नयी साझा कंपनी बनायी है। यह कंपनी जापान के बाजार में काम करेगी। इसमें टीसीएस जापान की हिस्सेदारी 60% और मित्सुबिशी की हिस्सेदारी 40% होगी। ओएनजीसी (ONGC): तीसरी तिमाही में सब्सिडी बोझ काफी बढ़ने की वजह से कंपनी का मुनाफा 5% घट गया है। इसने साल भर पहले के 7,083 करोड़ रुपये के बदले बीती तिमाही में 6,741 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। आरईसी (REC): कंपनी 5 साल के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 1500 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। अपोलो हॉस्पिटल्स इंटरप्राइजेज (Apollo Hospitals Enterprise): कंपनी करीब 100 करोड़ रुपये की नयी पूँजी जुटाने की योजना बना रही है। यह रकम कॉल ऑप्शन वाले बांडों के जरिये जुटायी जायेगी। सीएट (Ceat): कंपनी बांग्लादेश में 250 करोड़ रुपये की लागत से रोजाना 65 टन की उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र लगाने जा रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India): बैंक ने इस साल 2,700 नयी भर्तियाँ करने का लक्ष्य रखा है। आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 February 2012 10:06 )
|