Home राग बाजारी हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 226 अंक टूटा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 226 अंक टूटा Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

आज हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में इजाफा हुआ। कारोबार के मध्य में इस सूचकांक में लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक की गिरावट और बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 226 अंकों यानी 1.08% की गिरावट के साथ 20,784 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.67%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.04% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.71% का घाटा सहना पड़ा। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में 0.61% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.61% की गिरावट रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.10% का मामूली फायदा हुआ।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.41%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.01% और जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 1.05% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 10 February 2012 17:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.