|
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर इसमें एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 89 अंक यानी 0.69% चढ़ कर 12,801 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23 अंक यानी 0.80% गिर कर 2,904 पर आ गया। वहीं एसएंडपी 500 (S&P 500) 9 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 1343 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते की बात करें तो डॉव जोंस में 0.47% की कमजोरी रही। एसएंडपी 500 तो 0.15% गिर गया। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक 2 अंक की हल्की गिरावट के साथ सपाट रहा। कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 1.94 डॉलर गिर कर 97.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे आया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 20.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1720.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Saturday, 11 February 2012 10:43 )
|