|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) ने 5,600 के स्तर को पार कर लिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 140 अंक यानी 0.76% की मजबूती के साथ 18,429 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 43 अंक यानी 0.77% की बढ़त के साथ 5,607 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.70% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.20% की तेजी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। कारोबार के दूसरे घंटे में निफ्टी ने 5,600 के स्तर को पार कर लिया। लेकिन कारोबार के तीसरे घंटे में निफ्टी 5,600 के नीचे चला गया। हालाँकि दोपहर के कारोबार में निफ्टी ने 5,600 के स्तर को फिर पार कर लिया। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच बाजार की बढ़त में कमी आयी और निफ्टी 5,600 के स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। निफ्टी 5,600 के स्तर के ऊपर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,471 और निफ्टी 5621 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की बढ़त में कमी आयी। आखिरकार निफ्टी 5,600 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 4.34% की तेजी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 3.29%, तेल-गैस को 2.29%, पावर को 0.97%, कैपिटल गुड्स को 0.87%, बैंकिंग को 0.81% और पीएसयू को 0.76% का फायदा हुआ। धातु में 0.68%, टीईसीके में 0.37%, एफएमसीजी में 0.37% और ऑटो में 0.11% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.06% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी को 0.16% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2012) |