Home राग बाजारी हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 54 अंक चढ़ा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 54 अंक चढ़ा Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत सपाट हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में इजाफा हुआ। कारोबार के दूसरे घंटे में यह सूचकांक कुछ देर के लिए सँभल कर सपाट हो गया। कारोबार के मध्य में इस सूचकांक लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक में उतार-चढ़ाव शुरु हो गया। आखिरकार यह सूचकांक 54 अंकों यानी 0.25% की बढ़त के साथ 21,479 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.75% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.57% का फायदा हुआ। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.13% की मजबूती रही। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.42% का घाटा सहना पड़ा। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की गिरावट रही। दक्षिण कोरिया (South Korea) का कॉस्पी (Kospi) 0.03% की हल्की गिरावट के साथ सपाट रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार रात्रि 6:10 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.39%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.60% और जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.73% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 21 February 2012 18:14 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.