|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स (Sensex) 58 अंक की बढ़त के साथ 18,486 पर है। निफ्टी (Nifty) 12 अंक की मजबूती के साथ 5,619 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.70% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% और बीएसई मिडकैप में 0.73% की मजबूती है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के बैंकिंग और आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त तेल-गैस सूचकांक (Oil & Gas Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.66% ऊपर है। सेंसेक्स के 22 शेयरों में मजबूती है, जबकि 8 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त ओएनजीसी में है। इसका शेयर 3.36% ऊपर है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 22 February 2012 09:54 )
|