Home राग बाजारी अमेरिकी बाजार सुस्त, डॉव 16 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार सुस्त, डॉव 16 अंक ऊपर Print E-mail

कल अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंत में ठंडा रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 16 अंक चढ़ कर 12,966 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक के नुकसान के साथ 2,949 पर रहा। वहीं एसएंडपी 500  (S&P 500) केवल 1 अंक की मामूली बढ़त दर्ज कर 1,362 पर आ गया।
ग्रीस को दूसरा राहत पैकेज मिलने की खबर से शुरुआत में बाजार में थोड़ा उत्साह दिखा, जिसके चलते डॉव जोंस मई 2008 के बाद कल पहली बार 13,000 के ऊपर चला गया। यूरो क्षेत्र के वित्त मंत्रियों ने ग्रीस के लिए 130 अरब यूरो के दूसरे राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है।
इस बीच ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को कच्चे तेल की आपूर्ति रोक दी है। इसके चलते कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में एक उछाल दिखी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 2.64 डॉलर चढ़ कर 105.88 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया। वहीं कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 32.60 डॉलर की तेजी के साथ 1758.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 22 February 2012 11:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.