|

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है। सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 17 अंक की गिरावट के साथ 18,128 पर है। निफ्टी (Nifty) 17 अंक की कमजोरी के साथ 5,488 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.15% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.97% और बीएसई मिडकैप में 0.85% की कमजोरी है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.52% नीचे है। सेंसेक्स के 14 शेयरों में गिरावट है, जबकि 16 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 2.42% नीचे है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 23 February 2012 09:37 )
|