Home राग बाजारी अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी, डॉव 27 अंक नीचे
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी, डॉव 27 अंक नीचे Print E-mail

कल अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में कमजोरी रही, हालाँकि बिकवाली का दबाव हल्का ही रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27 अंक गिर कर 12,939 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15 अंक या 0.5% गिर कर 2,933 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 5 अंक या 0.3% फिसला और 1,358 पर रहा।
यूरोक्षेत्र में निजी क्षेत्र की गतिविधियों में धीमापन आने की खबर से बाजार में चिंता रही। साथ ही फिच ने ग्रीस की क्रेडिट रेटिंग ट्रिपल सी से घटा कर सी कर दी है। इन सबके साथ-साथ डॉव जोंस के 13,000 के करीब होने की वजह से निवेशक थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं। इसी मंगलवार को डॉव जोंस ने कुछ समय के लिए 13,000 का स्तर पार कर लिया था, लेकिन इसके ऊपर टिक नहीं पाया।
नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव कल 0.27 डॉलर की हल्की गिरावट दर्ज कर 105.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 12.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1771.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 23 February 2012 10:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.