Home राग बाजारी डॉलर से दिक्कत
Banner
Banner
 
Banner
डॉलर से दिक्कत Print E-mail

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस

जाने वो कैसे लोग थे
जिनको बाजार से प्यार मिला
हमने तो जब फायदा मांगा

घाटे का वार मिला
बिछुड़ गया हर शेयर
देकर पल दो पल का साथ
किसको फुरसत है
जो थामे सट्टेबाज का हाथ
इसको बाजार कहते हैं तो
इस को ही जी लेंगे
उफ ना करेंगे
लब सी लेंगे
आँसू पी लेंगे
नुकसान से अब
घबराना कैसा
नुकसान नुकसान
सौ बार मिला
हमने तो जब भी मांगी जीत
बस हार ही हार मिला
और अमेरिकी बाजार को
नहीं मिली राहत
शुरु में ताकत
और अंत में दिक्कत
स्टिमुलस से बढ़ा तो है उत्पाद
लेकिन माल गया गोदाम में
ना कि ग्राहक के हाथ
जब तक नहीं बढ़ेगी खपत
तब नहीं रहेगी बढ़त
उधर चीन भी
खींच रहा है अपने हाथ
डॉलर की तेजी भी
नहीं दे रही साथ
इन सब के बीच
निफ्टी कैसे चलेगा
4800 के आसपास गिरता रहेगा

(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 01 February 2010 11:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner