Banner
Banner
 
Banner
जय हो Print E-mail

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस


पल पल बाजार के साथ
तुम रहते हो
मुनाफा आये हाथ

यह कहते हो
मैं साँस लेता हूँ
फायदे की खुश्बू आती है
एक महका महका
एहसास लाती है
सौदे की हर धड़कन भी
मुनाफे के गीत गाती है
नुकसान के बाद भी
फिर जीत लाती है
और आज का दिन
हो सकता है कुछ ऐसा
कई दिन के बाद फिर से
बाजार में लग सकता है पैसा
अमेरिका में ओबामा रखेंगे
टैक्स में रियायत
यहाँ तेल सफाई कंपनियों ने दी
रिटेल तेल के दाम
बढ़ाने की हिदायत
खाने पीने की
जब महंगाई है जारी
प्रधानमंत्री ने कहा
इसकी आदत
डालने की कर लो तैयारी
ऐसे में बाजार होगा
शुरुआत में हरा-भरा
लेकिन अर्थशास्त्री तो
अभी भी है कुछ डरा
कहते हैं कूदने से पहले
कुछ धीरज रखो जरा
उसके बाद उम्मीद करेंगे कि
बाजार में ना कोई भय हो
ग्रैमी और रहमान के साथ
कह पायें जय हो

(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2010)

Last Updated ( Tuesday, 02 February 2010 09:42 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner