Home राग बाजारी आधे घंटे नहीं टिकी उछाल, अब किधर जायेगा बाजार

अभी अभी

* मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भारती एयरटेल ने डिजिटल मीडिया बिजनेस की शुरुआत की है। 

Read more...
 
Banner
आधे घंटे नहीं टिकी उछाल, अब किधर जायेगा बाजार Print E-mail

राजीव रंजन झा

कल सुबह बाजार खुला तो उम्मीद के मुताबिक बढ़त के साथ, लेकिन शुरुआती उछाल जरा भी नहीं टिकी।

लाल निशान तक आने में सेंसेक्स-निफ्टी ने भले ही डेढ़ घंटे लिये हों, लेकिन लेकिन शुरुआती आधे घंटे में ही दिखने लगा था कि बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहा है। एक उम्मीद थी कि शायद मुनाफावसूली का एक झोंका निकल जाने के बाद बाजार वापस चढ़ने लगे, लेकिन यह उम्मीद बेकार गयी। कुछ समय के लिए जरूर सेंसेक्स में 16400 से 16300 के बीच और निफ्टी में 4910-15 से 4870-75 के बीच तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक रस्साकशी दिखी, मगर दोपहर 1 बजे के बाद मानो तेजड़ियों ने एकदम से पाला छोड़ दिया और निफ्टी सरपट 4814 तक फिसल गया।
तो मंगलवार सुबह की उछाल का जरा-भी नहीं टिकना क्या बता रहा है? यही कि बाजार ऊपर जाने का हौसला नहीं जुटा पा रहा है। लेकिन कल यह एक बड़े अहम मुकाम पर आकर टिका है। जून 2009 और अगस्त 2009 में निफ्टी को 4700 या इसके थोड़ा ऊपर बाधा मिल रही थी। उन शिखरों को मिला दें तो उससे बनती रुझान रेखा अभी 4850 के पास है। अगर आज निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकता दिखा तो बाजार के वापस ऊपर जाने की उम्मीदें बनेंगीं। जब 27 नवंबर को बाजार फिसला था, तब निफ्टी को 4800 के ठीक ऊपर सहारा मिला था और उसी स्तर से यह एकदम से वापस उछला था।
इस हफ्ते अगर निफ्टी 4850 के ऊपर टिकता दिखे, तो इसके लिए पहली चुनौती मंगलवार के शिखर को पार करने की होगी। दरअसल उससे पहले 7 दिनों के मूविंग एवरेज 4911 को पार करना होगा। चाहें तो इसे 4850 के ऊपर का पहला लक्ष्य भी मान सकते हैं और पहली बाधा भी। इसके ऊपर निकल जाने पर 4950 की उम्मीद रहेगी। अगले 2-3 दिनों में वह भी पार हो सका, तो यह जुलाई 2009 और नवंबर 2009 की तलहटियों को मिलाने वाली रेखा तक, यानी 5050 के आसपास जाने की कोशिश करेगा। उसी के पास 14 दिनों का मूविंग एवरेज 5067 पर है। इसके आगे 5100 के ऊपर जाने पर 50 दिनों का मूविंग एवरेज भी पार हो जायेगा, और तब बाजार में कमजोरी देखने वाले खरीदार बनते नजर आयेंगे।
लेकिन अगर निफ्टी बीते शुक्रवार यानी 29 जनवरी की तलहटी 4766 के नीचे जाता दिखे, तो एकदम से सावधान हो जायें, क्योंकि यह एक बड़ी गिरावट का संकेत हो सकता है। हालाँकि तब भी एक उम्मीद बाकी रहेगी अगस्त 2008 और जून 2009 के शिखरों को मिलाने वाली रेखा से जो अभी 4725 के आसपास है। अगर कहीं वह भी टूट गयी, तब तो शायद 200 दिनों के मूविंग एवरेज पर 4600 के आसपास ही इसे सहारा मिले। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2010)

Last Updated ( Wednesday, 03 February 2010 08:47 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner