Banner
सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर को 363.94 करोड़ रुपये के ठेके Print E-mail

मुंबई-स्थित सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड को तीन नये ठेके हासिल हुए हैं।

कुल मिला कर ये ठेके 363.94 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को पहला ठेका 340 करोड़ रुपये का मिला है। पीडब्लूडी महाराष्ट्र की ओर से यह ठेका बीओटी (बनाओ, चलाओ, हस्तांतरित कर दो) आधार पर मिला है। कंपनी को 4 लेन की 64 किलोमीटर सड़क का निर्माण करना है। इस परियोजना के साथ 20 साल 10 महीने की छूट सुविधा है, जिसमें इसको पूरा किये जाने की 24 महीने की अवधि भी शामिल है।
इस्कॉन की ओर से मिला दूसरा ठेका 17 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत इसे स्कूल के लिए भवन का निर्माण करना है। इसके अलावा कंपनी को मुंबई मेट्रोलिटन रिजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की ओर से भी ठेका हासिल हुआ है, जो 6.94 करोड़ रुपये का है।
बीएसई पर सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आज सुबह 188 रुपये पर खुला। इस खबर के बाद इसमें तेजी ही देखने को मिली। कंपनी का शेयर 195 रुपये तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी और कंपनी का शेयर 2.85 रुपये यानी 1.52% की तेजी 189.80 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी, 2010)

Last Updated ( Wednesday, 03 February 2010 18:04 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।