Home राग बाजारी एसीसी का मुनाफा बढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
एसीसी का मुनाफा बढ़ा Print E-mail

एसीसी के मुनाफे में 42% की बढ़ोतरी हुई है।

कैलेंडर साल 2009 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1563.91 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2008 में यह 1099.65 करोड़ रुपये था। कैलेंडर साल 2009 में कंपनी को 8725.41 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि कैलेंडर साल 2008 में इसकी कुल आय 7974.29 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में अंतिम लाभांश देने की भी घोषणा हुई है। कंपनी 10 रुपये मूल्य के शेयरों पर 13 रुपये की दर से अंतिम लाभांश देगी। इस तरह अब कुल लाभांश 23 रुपये प्रति शेयर हो गया है। कंपनी ने पहले भी 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की थी।
शेयर बाजार में आज एसीसी के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद इसके शेयर गिरावट बढ़ गयी और बीएसई में कंपनी का शेयर 849 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि बाद में यह 25.60 रुपये यानी 2.9% की गिरावट के साथ 856.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2010)

Last Updated ( Thursday, 04 February 2010 16:02 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner