Home राग बाजारी अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में कमी

अभी अभी

* सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड को 405.44 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। 

Read more...
 
Banner
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में कमी Print E-mail

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 12.4% की कमी आयी है।

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा कैलेंडर साल 2009 में 1216.84 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2008 में यह 1389.71 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कैलेंडर साल 2009 में कंपनी को 7332.68 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि कैलेंडर साल 2008 में इसकी कुल आय 6458.49 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया शुक्रवार को बाजार खुलने पर कंपनी शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज अंबुजा सीमेंट के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 100.10 रुपये तक नीचे चला गया। लेकिन बाद में यह 2.45 रुपये यानी 2.4% की गिरावट के साथ 100.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2010)

Last Updated ( Thursday, 04 February 2010 18:17 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner