Home राग बाजारी रकम जुटायेगी फोर्टिस हेल्थकेयर
Banner
Banner
 
Banner
रकम जुटायेगी फोर्टिस हेल्थकेयर Print E-mail

फोर्टिस हेल्थकेयर की 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी की 10 फरवरी को अहम बोर्ड बैठक है। इस बैठक में शेयर जारी करके रकम जुटाने की योजना पर विचार किया जायेगा। कंपनी क्यूआईपी के जरिये रकम जुटाने का विकल्प भी चुन सकती है।
दरअसल फोर्टिस हेल्थकेयर को अपनी विस्तार योजना के लिए रकम की जरूरत है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही वोकहार्ट के 10 अस्पतालों को 900 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके पहले कंपनी एस्कॉर्ट अस्पताल को भी खरीद चुकी है। कंपनी की कई और हेल्थकेयर कंपनियों पर नजर है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में आज सुबह 9.34 बजे फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 3.75 रुपये यानी 2.63% की गिरावट के साथ 138.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010)

Last Updated ( Friday, 05 February 2010 09:40 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner