|
अंसल हाउसिंग एंड कन्सट्रक्शन लिमिटेड ने “अंसल टाउन” के नाम से एक टाउनशिप प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है।
यह मेन अंबाला लाइन पर पड़ने वाले यमुना/जगाधरी में बनाया जायेगा। यह टाउनशिप 60 एकड़ जमीन पर तैयार किया जायेगा। इसके अंदर शॉपिंग मॉल, स्कूल और तमाम सुविधाओं से लैस एक अंसल क्लब भी बनेगा। इसके अलावा इस कालोनी में 24 घंटे सुरक्षा की सुविधा होगी और बच्चों के लिये अलग से खेलने की जगह भी बनायी जायेगी। अगले तीन से चार साल में तैयार होने वाले इस टाउनशिप से कंपनी को करीब 125 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। अंसल हाउसिंग एंड कन्सट्रक्शन लिमिटेड का शेयर बीएसई में गुरुवार को 55.60 रुपये पर बंद हुआ था। बीएसई में आज सुबह 10:42 बजे 1.95 रुपये यानी 3.51% की गिरावट के साथ 53.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 05 February 2010 10:54 )
|