Banner
आइनॉक्स लीजर: फेम इंडिया में हिस्सेदारी बढ़कर हुई 50.49% Print E-mail

आइनॉक्स लीजर लिमिटेड ने फेम इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 7.21% और बढ़ा दी है।

इसके बाद कंपनी की फेम इंडिया में हिस्सेदारी 43.28% से बढ़कर 50.49% हो गयी है। कंपनी ने एक थोक सौदे में फेम इंडिया के कुल 25,07,537 शेयर खरीदे हैं, जो इसकी 7.21% की हिस्सेदारी के बराबर हैं। कंपनी ने 50.75 रुपये प्रति शेयर की दर से करीब 12.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही फेम इंडिया लिमिटेड की 43.28% हिस्सेदारी खरीदी थी। यह हिस्सेदारी 66.48 करोड़ रुपये में खरीदी थी। आइनॉक्स लीजर भारत के मल्टीप्लेक्स क्षेत्र की उभरती हुई कंपनी है जिसकी मौजूदगी देश के 20 शहरों में है। इन शहरों में इसके 29 मल्टीप्लेक्स और 105 स्क्रीन्स हैं।
शेयर बाजार में आज आइनॉक्स लीजर के शेयर में कमजोरी रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर आज सुबह गिरावट के साथ 71.50 पर खुला। हिस्सेदारी बढ़ाने के खबर के बाद कंपनी ने शेयर में एक उछाल दिखी और यह 79.35 रुपये तक चला गया। हालाँकि यह बढ़त टिक न सकी और बाजार के साथ कंपनी का शेयर 65.55 रुपये तक नीचे चला गया। आखिरकार यह 7.90 रुपये यानी 10.56% की गिरावट के साथ 66.90 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010) 

Last Updated ( Friday, 05 February 2010 17:05 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।