Banner
सुमित इंडस्ट्रीज को 20 करोड़ रुपये का ठेका Print E-mail

सुमित इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिस्त्र देश से ठेका मिला है।

यह ठेका 20 करोड़ रुपये का है। इस ठेके तहत कंपनी वहा पॉलीस्टर चिप्स की आपूर्ति करेगी। इसके अलावा कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने का काम अंतिम चरण में है। इस समय मशीनों का परीक्षण चल रहा है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जायेगा।
शेयर बाजार में आज सुमित इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर आज सुबह मजबूती के साथ 20.45 पर खुला। दोपहर के कारोबार में कंपनी ने शेयर में एक तेजी दिखी और यह 20.80 रुपये तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी और यह 0.60 रुपये यानी 3% की बढ़त के साथ 20.45 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010) 

Last Updated ( Friday, 05 February 2010 17:26 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।