Home राग बाजारी पीवीआर खोलेगी रायपुर में नया मल्टिप्लेक्स
Banner
Banner
 
Banner
पीवीआर खोलेगी रायपुर में नया मल्टिप्लेक्स Print E-mail

पीवीआर लिमिटेड छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में एक और मल्टिप्लेक्स खोलने जा रही है।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 के मैगनेटो मॉल में खुलेगा। इसकी क्षमता 1,350 सीटों की होगी और इसमें चार स्क्रीन होंगे। इसके साथ ही कंपनी के 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित राज्य के 15 शहरों में 27 स्थानों पर कुल स्क्रीन की संख्या बढ़कर 112 हो जायेगी।
शेयर बाजार में आज पीवीआर लिमिटेड के शेयर में कमजोरी रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 2.25 रुपये यानी 1.28% की गिरावट के साथ 172.90 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2010) 

Last Updated ( Friday, 05 February 2010 18:24 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner