Home राग बाजारी रखें नजर: आरआईएल, श्री रेणुका शुगर्स, महिंद्रा सत्यम, डीएलएफ..
Banner
Banner
 
Banner
रखें नजर: आरआईएल, श्री रेणुका शुगर्स, महिंद्रा सत्यम, डीएलएफ.. Print E-mail

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के बारे में खबर है कि उसने कनाडा की कंपनी तेल खोज कंपनी वैल्यू क्रिएशन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कंपनी इसके लिए 9,250 करोड़ रुपये दे सकती है।
श्री रेणुका शुगर्स के बारे में खबर है कि वह ब्राजील की चीनी कंपनी इक्विपाव एकुकर ई एल्कोल को खरीदने के लिए अंतिम बोली अगले हफ्ते लगायेगी।
महिंद्रा सत्यम को ब्राजील में 2 नये ठेके मिले हैं। कंपनी ने ठेके की रकम का खुलासा नहीं किया है।
डीएलएफ के गोवा में पहले प्रोजेक्ट पर बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा खंडपीठ ने रोक लगा दी है। अदालत ने कंपनी से प्रोजेक्ट का काम रोकने को कहा है।
अरेवा टीएंडडी की 12 फरवरी को बोर्ड बैठक है जिसमें लाभांश देने पर विचार किया जायेगा।
जिंदल सॉ की सब्सीडियरी जिंदल वाटर मैनेजमेंट ने गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में कारोबार के लिए मनीला वाटर कंपनी के साथ मिलकर नयी कंपनी बनायी है।
आज के कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2010)

Last Updated ( Saturday, 06 February 2010 09:27 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner