Home राग बाजारी भारतीय एडीआर रहे कमजोर

अभी अभी

* मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भारती एयरटेल ने डिजिटल मीडिया बिजनेस की शुरुआत की है। 

Read more...
 
Banner
भारतीय एडीआर रहे कमजोर Print E-mail

अमेरिकी बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय कंपनियाँ यानी एडीआर का शुक्रवार को प्रदर्शन कमजोर रहा।

सबसे ज्यादा पिटाई बैंकिंग शेयरों की हुई। एचडीएफसी बैंक में 3.77% की कमजोरी रही। वहीं आईसीआईसीआई बैंक में भी 3.54% की गिरावट रही। रीडिफ के एडीआर में सबसे ज्यादा 7.27% की तेज गिरावट रही।
आईटी कंपनियों की बात करें, तो पटनी कंप्यूटर्स में सबसे ज्यादा 1.66% की कमजोरी रही। विप्रो भी 1.11% नीचे बंद हुआ। सत्यम में भी 1% की कमजोरी रही। हालाँकि इन्फोसिस 0.47% की हल्की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।
उधर स्टरलाइट, टाटा मोटर्स और सिफी करीब 1% की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। टाटा कम्युनिकेशंस में 0.76% की कमजोरी रही। एमटीएनएल के एडीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2010)

Last Updated ( Saturday, 06 February 2010 10:00 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner