Home राग बाजारी सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 38 अंक ऊपर

अभी अभी

* मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भारती एयरटेल ने डिजिटल मीडिया बिजनेस की शुरुआत की है। 

Read more...
 
Banner
सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 38 अंक ऊपर Print E-mail

एनएसई-बीएसई के विशेष सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

एनएसई ने अपनी कारोबारी प्रणाली के एक परीक्षण के लिए यह विशेष सत्र चलाने का फैसला किया था। एनएसई में कारोबार होने के कारण बीएसई में भी साथ-साथ कारोबार हुआ। आज हुए सौदों का सेट्लमेंट एक अलग सेट्लमेंट के तौर पर 9 फरवरी को होगा।
बीएसई सेंसेक्स 125 अंक यानी 0.79% की बढ़त के साथ 15,916 पर रहा। निफ्टी 38 अंक यानी 0.82% की मजबूती के साथ 4,757 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.34% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.54% की मजबूती आयी।
अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती का असर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले। फिर एक दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार में तेजी बढ़ गयी। सेंसेक्स 15,951 और निफ्टी 4,768 तक चला गया। जोकि दोनों सूचकांकों का आज के कारोबार का उच्चतम स्तर रहा।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सूचकांक में आयी। यह सूचकांक 2% ऊपर चढ़ा। धातु सूचकांक को 1.6%, तेल-गैस सूचकांक को 1.2%, आईटी सूचकांक को 1% और पावर सूचकांक को 1% का फायदा हुआ। टीईसीके सूचकांक में 0.97%, ऑटो सूचकांक में 0.94%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 0.89%, पीएसयू सूचकांक में 0.87% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 0.85% की मजबूती रही। बैंकिंग सूचकांक, एफएमसीजी सूचकांक और हेल्थकेयर सूचकांक ने भी हल्की बढत दर्ज करने में कामयाब रहे।

सेंसेक्स के 28 शेयरों को आज लाभ हुआ, जबकि 2 शेयरों को घाटा उठाना पड़ा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गयी। इसका शेयर 2.4% ऊपर चढ़ा। जयप्रकाश एसोसिएट्स को 2.2%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 1.7%, डीएलएफ को 1.6%, इन्फोसिस को 1.6%, टाटा स्टील को 1.5%, विप्रो को 1.4%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1.3%, टाटा पावर को 1.2%, टाटा मोटर्स को 1.1% और महिंद्रा एंड महिंद्रा को 1% का फायदा हुआ। एसबीआई, रिलायंस कम्युनिकेशंस, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, बीएचईएल, एसीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एनटीपीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, रिलायंस इन्फ्रा, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में हल्की मजबूती रही। दूसरी ओर, हीरो होंडा को 0.24% और भारती एयरटेल को 0.03% की मामूली नुकसान हुआ। 

बाजार आज सुबह 11.10 बजे 

अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सुबह 11.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 120 अंक की बढ़त के साथ 15,911 पर है। निफ्टी 33 अंक की मजबूती के साथ 4,752 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.15% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.08% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.31% की बढत है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.85% ऊपर है। सेंसेक्स के 29 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में दिख रही है। इसके शेयर में 1.88% की मजबूती है। एनएसई ने अपनी कारोबारी प्रणाली के एक परीक्षण के लिए यह विशेष सत्र चलाने का फैसला किया था। एनएसई में कारोबार होने के कारण बीएसई में भी साथ-साथ कारोबार हो रहा है। हालाँकि यह कारोबार केवल सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यानी डेढ़ घंटे चलेगा। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2010)

Last Updated ( Saturday, 06 February 2010 13:25 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner