Banner
मैकनली भारत को 56.64 करोड़ रुपये के ठेके Print E-mail

मैकनली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की ओर से दो ठेके हासिल हुए हैं।

ये ठेके कुल 56.64 करोड़ रुपये के हैं।
पहले ठेका कंपनी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के आदित्य एल्युमिनियम स्मेल्टर प्रोजेक्ट के लिए मिला है।  यह ठेका 28.32 रुपये का है। दूसरा ठेका हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के महान एल्युमिनियम स्मेल्टर प्रोजेक्ट के लिए हासिल हुआ है। यह ठेका भी 28.32 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी को इस परियोजनाओं के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, यंत्र की आपूर्ति, स्टोरेज, रख-रखाव, परीक्षण एवं कमीशनिंग और ढाँचागत कार्य करना है। इस काम को पूरा करने की अवधि 24 महीने है।
शेयर बाजार में आज मैकनली भारत के शेयर में बढ़त का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर आज सुबह मजबूती के साथ 240 पर खुला। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी है और दोपहर 12.21 बजे यह 2.15 रुपये यानी 0.92% की बढ़त के साथ 236.50 पर बंद है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2010) 

Last Updated ( Saturday, 06 February 2010 12:37 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।