Home राग बाजारी एशिया में नये हफ्ते की सुस्त शुरुआत
Banner
Banner
 
Banner
एशिया में नये हफ्ते की सुस्त शुरुआत Print E-mail

सोमवार की सुबह जापान का निक्केई कमजोर शुरुआत के बाद सँभलता दिख रहा है। सिंगापुर निफ्टी 4700 के कुछ ऊपर चल रहा है।

निक्केई में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे करीब 0.25% की हल्की कमजोरी है। आज सुबह बाजार खुलते ही निक्केई फिसल कर 10,000 के नीचे चला गया और 9,953 तक फिसला। येन की मजबूती के चलते निर्यातक कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा। हालाँकि उसके बाद यह वापस 10,030 के आसपास आ चुका है। हांग कांग का हैंग सेंग करीब 0.5% की कमजोरी के साथ खुला है।

वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स आज हरे निशान में खुला और इस समय करीब 0.35% की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान वेटेड खुलते ही लाल निशान में जाने के बाद वापस हरे निशान में लौटा, लेकिन इस समय लगभग सपाट ही है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी पहले हरे और फिर लाल निशान में रहने के बाद अभी लगभग सपाट है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब 0.3% की कमजोरी चल रही है।

सिंगापुर निफ्टी अभी 4712 पर है, यानी शनिवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 45 अंक नीचे। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 08 February 2010 08:02 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner