Home राग बाजारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की मजबूती

अभी अभी

* मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भारती एयरटेल ने डिजिटल मीडिया बिजनेस की शुरुआत की है। 

Read more...
 
Banner
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की मजबूती Print E-mail

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स 20 अंक यानी 0.13% की मजबूती के साथ 15,936 पर रहा। निफ्टी 3 अंक यानी 0.07% की बढ़त के साथ 4,760 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.26% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की कमजोरी आयी।

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार में गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 4,700 के नीचे फिसल कर 4,675 तक चला गया। जोकि निफ्टी का आज के कारोबार का निचला स्तर रहा। बाद में दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट में कमी आयी और निफ्टी 4,700 के ऊपर आ गया। यूरोपीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत होने की खबर आने के बाद बाजार को बल मिला और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर आ गये। सेंसेक्स ने  16,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। सेंसेक्स 16.061 और निफ्टी 4,799 तक चला गया। जोकि दोनों सूचकांकों का आज के कारोबार का उच्चतम स्तर रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 16,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। लेकिन सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु, ऑटो और हेल्थकेयर सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा। कैपिटल गुड्स सूचकांक और टीईसीके सूचकांक में आज सबसे ज्यादा मजबूती आयी। यह दोनों सूचकांक 0.56% ऊपर चढ़े। बैंकिंग सूचकांक को 0.49% और रियल्टी सूचकांक को 0.31% का लाभ हुआ। एफएमसीजी सूचकांक में 0.17%, पीएसयू सूचकांक में 0.15%, तेल-गैस सूचकांक में 0.14%, आईटी सूचकांक में 0.10%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 0.10% और पावर सूचकांक में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु सूचकांक को 1.4%, ऑटो सूचकांक को 0.21% और हेल्थकेयर सूचकांक को 0.11% का नुकसान उठाना पड़ा। 

सेंसेक्स के 16 शेयरों को आज फायदा हुआ, जबकि 14 शेयरों को घाटा हुआ। सबसे ज्यादा मजबूती भारती एयरटेल के शेयर में रही। इसका शेयर 2.7% ऊपर चढ़ा। रिलायंस कम्युनिकेशंस को 2.2%, ओएनजीसी को 1.8%, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1.7%, महिंद्रा एंड महिंद्रा को 1.5%, सन फार्मा को 1.5% और एसबीआई को 1% का लाभ हुआ। लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, बीएचईएल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और हीरो होंडा के शेयर में भी हल्की मजबूती आयी। दूसरी ओर, टाटा स्टील को 4.5% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 3.7% का नुकसान उठाना पड़ा। विप्रो, एनटीपीसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा पावर, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर में भी 1% से अधिक की कमजोरी आयी। एसीसी, डीएलएफ, टीसीएस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर में भी गिरावट का रुख रहा।
डॉमिनोज पिज्जा रिटेल चलाने वाली कंपनी जुबिलैंट फू़डवर्क्स के शेयरों की आज लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर बीएसई में 161.60 रुपये पर लिस्ट हुआ। कारोबार के अंतिम घंटे में कंपनी का शेयर 241.95 रुपये के उच्चतम स्तर तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त में कमी आयी और बीएसई में यह 229 रुपये पर बंद हुआ।  

बाजार आज दोपहर 2.30 बजे
यूरोपीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर आ गये हैं। सेंसेक्स ने 16,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। दोपहर 2.30 बजे बीएसई सेंसेक्स 111 अंक की मजबूती के साथ 16,027 पर है। निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ 4,790 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.68% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.50% की बढत है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.26% ऊपर है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में तेजी का रुख है, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती भारती एयरटेल में दिख रही है। इसके शेयर में 2.8% की बढ़त है।

बाजार आज दोपहर 1.35 बजे
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की गिरावट में कमी आयी है। दोपहर 1.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 15,887 पर है। निफ्टी 16 अंक की कमजोरी के साथ 4,741 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.05% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.03% की कमजोरी है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की बढत है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.25% नीचे है। सेंसेक्स के 18 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 12 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील में दिख रही है। इसके शेयर में 4.2% की कमजोरी है।

बाजार आज सुबह 9.05 बजे
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत कमजोर हुई है। सुबह 9.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 15,839 पर है। निफ्टी 13 अंक की कमजोरी के साथ 4,744 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.49% की बढत है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू और ऑटो सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट तेल-गैस सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.43% नीचे है। सेंसेक्स के 21 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 9 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी बैंक में दिख रही है। इसके शेयर में 1.4% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 08 February 2010 16:31 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner