Home राग बाजारी जुबिलैंट फूडवर्क्स की बाजार में अच्छी शुरुआत
Banner
Banner
 
Banner
जुबिलैंट फूडवर्क्स की बाजार में अच्छी शुरुआत Print E-mail

डॉमिनोज पिज्जा रिटेल चलाने वाली कंपनी जुबिलैंट फू़डवर्क्स के शेयरों की आज लिस्टिंग हुई।

कंपनी का शेयर बीएसई में 161.60 रुपये पर लिस्ट हुआ। फिर कंपनी का शेयर 198.50 रुपये के उच्चतम स्तर तक चला गया। बीएसई में सुबह 9.35 बजे यह 196.55 रुपये पर है। कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के आईपीओ में बोली लगाने के लिए 135-145 रुपये का दायरा तय किया था।

जुबिलैंट फूडवर्क्स ने आज तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान भी किया है। अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल 1.77 करोड़ रुपये से बढ़ कर 11.37 करोड़ रुपये रहा। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 542% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय में भी 50.40% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 78.03 करोड़ रुपये से बढ़ कर 117.36 करोड़ रुपये पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 08 February 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner