Home राग बाजारी नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को 583 करोड़ रुपये के ठेके मिले
Banner
Banner
 
Banner
नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को 583 करोड़ रुपये के ठेके मिले Print E-mail

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को पांच नये ठेके हासिल हुए हैं।

कुल मिला कर ये पांचों ठेके 583 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को पहला ठेका डायरेक्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ इंजीनियर, कोलकता की ओर से जल आपूर्ति परियोजना से संबंधित है, जो 238 करोड़ रुपये का है। इस काम को 15 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। दूसरा ठेका महानदी कोल फिल्ड्स लिमिटेड, जिला संभलपुर, उड़ीसा से मिला है, जो कि 124 करोड़ रुपये का है। तीसरा ठेका 85 करोड़ रुपये का है, जो कि श्रीलंका से प्राप्त हुआ है। चौथा ठेका नागपुर से प्राप्त हुआ, जो कि 78 करोड़ रुपये का है। पांचवाँ ठेका बैंगलूरु से मिला है, जो 58 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज दोपहर 1.13 बजे कंपनी का शेयर 1.53% की कमजोरी के साथ 154 रुपये पर है। इससे पहले यह नीचे की ओर 151.30 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 08 February 2010 13:25 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner