|
अरेवा टीएंडडी इंडिया को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) की ओर से दो ठेके मिले हैं।
इन ठेकों की कुल कीमत 280 करोड़ रुपये है। इसके तहत कंपनी को मोगा, पंजाब तथा भिवानी, हरियाणा में दो एक्स्ट्रा हाईवोल्टेज टर्नकी की स्थापना करनी है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में अरेवा टीएंडडी के शेयर में हल्की मजबूती है। बीएसई में आज 272.75 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.46 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.6% की बढ़त के साथ 269.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 08 February 2010 13:57 )
|