|
बिजली उत्पादन के उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को भूटान से 1016 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका भूटान के पूनात्सांगचू पनबिजली परियोजनाओं के लिए मिला है। इसके तहत कंपनी 1,200 मेगावाट (6x200 मेगावाट) की परियोजना के लिए इलेक्ट्रो-मैकनिकल उपकरण पैकेज उपलब्ध करायेगी। शेयर बाजार में इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बीएचईएल का शेयर भाव 2,344.95 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 2.53 बजे 1.02% की मजबूती के साथ 2,337.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 08 February 2010 15:08 )
|