Banner
हैंग सेंग सूचकांक 114 अंक लुढ़का Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज गिरावट के साथ खुला। फिर इसमें एक सीमित दायरे में लाल निशान पर ही कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार अचानक फिसल गया, लेकिन बाद में सँभल गया। आखिरकार यह सूचकांक 114 अंक यानी 0.58% की कमजोरी के साथ 19,551 पर बंद हुआ। जकार्ता कंपोजिट में 1.72%, जापान के निक्केई सूचकांक में 1.05%, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.91% और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.14% की गिरावट रही। दूसरी ओर, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.37% और ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.04% मामूली बढ़त रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 4.46 बजे ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.01% की कमजोरी है, जबकि जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.22% और फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.11% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2010)

Last Updated ( Monday, 08 February 2010 16:50 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।