Home राग बाजारी अमेरिकी बाजार फिर कमजोर, पर एशिया में मिला-जुला रुख
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार फिर कमजोर, पर एशिया में मिला-जुला रुख Print E-mail

यूरोपीय देशों के कर्ज की चिंता अमेरिकी बाजारों में कल भी हावी रही और डॉव जोंस का बंद स्तर 3 महीनों में पहली बार 10,000 के नीचे आ गया।

हालाँकि आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।
यूरोपीय देशों, खास कर ग्रीस, पुर्तगाल और स्पेन के कर्ज संकट को लेकर बढ़ती चिंता से कल फिर अमेरिकी बाजारों में तेज बिकवाली रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज 104 अंक यानी 1.04% की गिरावट के साथ 9908 पर आ गया। बीते 4 हफ्तों से अमेरिकी बाजार में गिरावट आ रही है। नैस्डैक कंपोजिट में 0.7% और एसएंडपी 500 में 0.9% की कमजोरी रही।
अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी दिखी। नाइमेक्स पर कच्चे तेल का भाव 0.7 डॉलर की बढ़त के साथ 71.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
अमरेकी बाजारों की इस गिरावट के बावजूद एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.30 बजे निक्केई और जकार्ता कंपोजिट में करीब 0.5% कमजोरी है। लेकिन दूसरी ओर हैंग सेंग और कॉस्पी में करीब 0.5% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट भी 0.6% से कुछ अधिक की मजबूती दिखा रहा है। ताइवान वेटेड में 1.5% की अच्छी तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स सपाट चल रहा है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा सोमवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से थोड़ा ऊपर करीब 4765 पर है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2010)

Last Updated ( Tuesday, 09 February 2010 08:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner