|
वीनस रेमेडीज लिमिटेड की जर्मन शाखा को पुर्तगाल में कार्बापेनेम इंजेक्शन बेचने की अनुमति मिल गयी है।
यह इंजेक्शन यहाँ मोरपेनेम नाम से बेचा जायेगा। यह इंजेक्शन को वैसे तो कई तरह के इन्फेक्शन्स से इलाज के लिये बना है लेकिन मैनिनजाइटिस और न्यूमोनिया के इलाज में यह खास इस्तेमाल होता है। यूरोप में इसका बाजार 150 मिलियन यूरो का है। यह इंजेक्शन यूरोप के पुर्तगाल देश में रजिस्टर्ड हुआ है। वीनस रेमेडीज दूसरी ऐसी कंपनी है जिसे इस तरह की जेनेरिक दवा बेचने की अनुमिति मिली है। बीएसई में मंगलवार को कंपनी का शेयर 8.40 रुपये यानी 3.67% तेजी के साथ 237 रुपये पर है। बीएसई में कल कंपनी का शेयर 228.60 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 23 February 2010 09:59 )
|