Home राग बाजारी बजाज की मोटरसाइकिलों की बिक्री 78% बढ़ी
Banner
Banner
 
Banner
बजाज की मोटरसाइकिलों की बिक्री 78% बढ़ी Print E-mail

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 78% की बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले साल फरवरी के 1,31,785 इकाइयों की तुलना में बढ़ कर 2,34,623 हो गयी है।

इस दौरान बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 77% की बढ़त दर्ज की गयी है। फरवरी 2009 के 1,32,393 इकाइयों के मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2010 में 2,34,710 दोपहिया वाहन बेचे हैं। इस दौरान बजाज ऑटो की तिपहिया बिक्री में साल-दर-साल 59% की वृद्धि हुई है और यह 21,389 से बढ़ कर 33,968 हो गयी है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 53% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और यह फरवरी 2009 के 50,738 इकाइयों के मुकाबले 77,642 रही है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में बजाज ऑटो के शेयर में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 1.59 बजे कंपनी का शेयर 33.65 यानी 1.85% की मजबूती के साथ 1,851.05 पर है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 02 March 2010 14:06 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner