|
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने ग्लेनमार्क फार्मा की एक दवा को एएनडीए स्वीकृति दे दी है।
ग्लेनमार्क फार्मा की अमेरिका-स्थित सहायक (सब्सीडियरी) कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स लिमिटेड के रीपीनिरोल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट की विभिन्न मात्रा के लिए यूएस एफडीए से स्वीकृति मिल गयी है। इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 2.25 बजे ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर का भाव करीब 1.97% की मजबूती के साथ 256.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 02 March 2010 14:30 )
|