|
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
तेल-गैस और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही। बीएसई सेंसेक्स 46 अंक यानी 0.27% की मजबूती के साथ 17,098 पर रहा। निफ्टी 15 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 5,116 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.40% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की गिरावट रही। आज सुबह सेंसेक्स 17,073 और निफ्टी 5,102 पर खुला। कारोबार के शुरुआती मिनट में ही सेंसेक्स 17,027 और निफ्टी 5,092 तक फिसल गये। लेकिन उसके बाद दोनों सूचकांक सँभल गये और धीरे-धीरे इनकी बढ़त में इजाफा हुआ। कारोबार के दूसरे घंटे के अंत में सेंसेक्स 17,183 और निफ्टी 5,137 तक चढ़ गये। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी की कमी आनी शुरू हो गयी। दोपहर के कारोबार में दोनों सूचकांक लाल निशान पर चले गये। लेकिन यह दोनों ज्यादा देर तक इस निशान पर टिके नहीं और फिर से हरे निशान पर आ गये। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के तेल-गैस, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी रही। सबसे ज्यादा मजबूती तेल-गैस सूचकांक में आयी। यह सूचकांक 0.93% ऊपर चढ़ा। एफएमसीजी सूचकांक को 0.81%, रियल्टी सूचकांक को 0.59%, ऑटो सूचकांक को 0.33% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 0.19% का फायदा हुआ। दूसरी ओर, टीईसीके सूचकांक को 0.41%, आईटी सूचकांक को 0.33%, हेल्थकेयर सूचकांक को 0.33% और धातु सूचकांक को 0.32% का घाटा उठाना पड़ा। पीएसयू सूचकांक में 0.20%, बैंकिंग सूचकांक में 0.17%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 0.15% और पावर सूचकांक में 0.12% की हल्की कमजोरी रही। सेंसेक्स के 18 शेयरों को आज लाभ हुआ, जबकि 12 शेयरों को घाटा सहना पड़ा। हीरो होंडा को 2.9%, एसीसी को 2.2%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1.8%, जयप्रकाश एसोसिएट्स को 1.75%, एचडीएफसी को 1.5%, टीसीएस को 1.5%, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1.4% और आईटीसी को 1.2% का फायदा हुआ। टाटा मोटर्स में 0.98%, डीएलएफ में 0.87%, टाटा पावर में 0.72%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 0.67%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.58%, बीएचईएल में 0.52% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.43% की मजबूती आयी। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में भी हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, एनटीपीसी को 1.4%, मारुति सुजुकी को 1.3% और भारती एयरटेल को 1.1% का घाटा हुआ। इन्फोसिस में 0.90%, सन फार्मा में 0.80%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.78% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.76% की कमजोरी रही। ओएनजीसी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर में भी हल्की गिरावट रही। बाजार आज दोपहर 1:40 बजे भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों हरे निशान पर हैं। दोपहर 1:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 22 अंक की मजबूती के साथ 17,074 पर है। निफ्टी 3 अंक की बढ़त के साथ 5,104 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.59% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.02% की हल्की गिरावट है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, एफएमसीजी और ऑटो सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.06% नीचे है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा बढ़त हीरो होंडा में दिख रही है। इसके शेयर में 2% की मजबूती है। बाजार आज सुबह 9:10 बजे भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सुबह 9:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 6 अंक की मजबूती के साथ 17,058 पर है। निफ्टी 5,101 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.13% की मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.26% की हल्की बढ़त है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.58% ऊपर है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी दिख रही है। सबसे ज्यादा बढ़त टाटा मोटर्स में दिख रही है। इसके शेयर में 1.5% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |