Banner
आजा तेजी अब तो Print E-mail

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक ज़ी बिज़नेस

जलता है जिया मेरा
इस सुस्त बाजार की चालों से
आजा तेजी अब तो
रहा नहीं जाये रे

नहीं जाये रे
मुश्किल में हूं मैं
कोई मुझे तो बचाये रे
बचाये रे
हरियाली के वो प्याले
कर दो मेरे हवाले
मुनाफे की प्यास को
कोई तो बुझा ले
मेरी गुल्लक में
थोड़ा बहुत डाले
बजट के बाद
खोली थी तिजोरी
अब उस पर
लग गये हैं ताले
और ताले खोलने का
नहीं मिल रहा मौका
हमारे धीरज को भी
दे रहा है धोखा
अमेरिका में आईटी के शेयर
कर रहे हैं कमाल
वित्त शेयरों की है अच्छी चाल
चीन बढ़ा सकता है ब्याज दर
एशियाई बाजार पर
दिख सकता है इसका असर
और बाजार में
बहेगी उलटी गंगा
यहां पर ट्रेड होगा डॉव
और अमेरिका में निफ्टी
इसके बीच इस्पात के
बढ़ रहे हैं दाम
एनएमडीसी का निवेशकों ने
बिगाड़ा काम
कल तो निफ्टी सँभालने में
रिलायंस ने बढ़ाया हाथ
देखना होगा आज
दायरे में रखने के लिए
कौन देगा साथ
(शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 09:45 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner