|
आईटी क्षेत्र की कंपनी पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स लेटिन अमेरिकी बाजार में अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए मेक्सिको में नया केंद्र खोलने जा रही है।
कंपनी मेक्सिको के क्वरेटरो में 12 मार्च 2010 को अपना नया डिलिवरी केंद्र खोलेगी। नया केंद्र 11,000 वर्ग फुट जमीन में फैला होगा। कंपनी क्वरेटरो में अपनी कर्मचारियों की संख्या 40 से बढ़ाकर 2010 के अंत तक 200 करेगी। इनमें से ज्यादातर नौकरियाँ स्थानीय लोगों को मिलेंगी। पटनी कंप्यूटर का शेयर 1:50 बजे बीएसई पर 5.80 रुपये यानी 1.15% की तेजी के साथ 512.15 रुपये पर है। यह शेयर आज सुबह बीएसई पर 506.35 रुपये पर खुलने के बाद 513 रुपये के उच्चत्तम स्तर तक गया। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 14:03 )
|