Banner
अबान ऑफशोर को 143.89 करोड़ रुपये का घाटा Print E-mail

अबान ऑफशोर लिमिटेड कंपनी साल-दर-साल आधार पर मुनाफे से घाटे में आ गयी है।

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में अबान ऑफशोर को 143.89 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा हुआ है।
पिछले साल की अप्रैल-जून 2009 तिमाही में इसे 110.85 करोड़ रुपये का मुनाफा रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में 7% की वृद्धि हुई है और यह 856.75 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में कंपनी की कुल आय 803.41 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अबान ऑफशोर के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 876.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 3:12 बजे कंपनी का शेयर 15.75 रुपये यानी 1.75% की गिरावट के साथ 882.40 पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 15:24 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।