Home राग बाजारी रखें नजर: ओएनजीसी, हीरो होंडा, रिलायंस पावर, महिंद्रा सत्यम..
Banner
Banner
 
Banner
रखें नजर: ओएनजीसी, हीरो होंडा, रिलायंस पावर, महिंद्रा सत्यम.. Print E-mail

ओएनजीसी: जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 24% घटकर 3661 करोड़ रुपये रह गया।

हीरो होंडा: जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 1.6% घटकर 492 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस पावर:  बर है कि केजी डी 6 से उत्पादन बढ़ने की सूरत में जिन कंपनियों को गैस मिलने में प्राथमिकता मिलनी है। उनमें रिलायंस पावर का नाम शामिल नहीं है।
रिलायंस मीडियावर्क्स: खबर है कि कंपनी ने आईनॉक्स लीजर को 120 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदने का प्रस्ताव दिया है।
महिद्रा सत्यम: कंपनी के नेतृत्व वाले कंपनियों के समूह को यूआईडी प्रोजेक्ट का ठेका मिला है।
सेंट्रल बैंक: बैंक के बोर्ड ने राइट्स इश्यू लाने को मंजूरी दे दी है।
लैंको इन्फ्राटेक: कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से एक बड़ा ठेका मिला है।
ओमेक्स: जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 44% बढ़कर 22 करोड़ रुपये हो गया।
गुजरात स्टेट पेट्रोनेट: जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर 105  करोड़ रुपये हो गया।
पीएफसी: सरकार ने कंपनी को नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का दर्जा दे दिया है। 
कल्पतरू पावर: कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1 शेयर को 2 रुपये के 5 शेयरों में विभाजित करने का फैसला किया है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010)

Last Updated ( Friday, 30 July 2010 07:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner