Banner
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5,400 के नीचे फिसला Print E-mail

एशियाई शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी 5,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया।
सुबह 9:10 बजे सेंसेक्स 73 अंक की कमजोरी के साथ 17,919 पर है। निफ्टी 24 अंक की गिरावट के साथ 5,385 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% और बीएसई मिडकैप में 0.37% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.69% नीचे है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 7 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट हीरो होंडा में है। इसका शेयर 2.05% नीचे है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010)

Last Updated ( Friday, 30 July 2010 09:16 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।